Monday 27 July 2015

Kalam Ko Salaam


(This is my first hindi post as a homage to Mr. Kalam, coincidently when I logged in after a longtime my blog asked me to write something in hindi ..lol)
11th President of India Dr. ‪#‎APJ‬ ‪#‎Abdul‬ ‪#‎Kalam‬ and Great ‪#‎Indian‬ ‪#‎Scientist‬ (Missile Man) Passed Away!

#‎कलामकोसलाम‬  ‪#‎restinpeace‬
रामेश्वरम् में जन्मा, बंदा खुदा का था वो,
स्वप्नदर्शी, दूरदर्शी, चलता रहा डगर वो,
कभी जा खेला DRDO-ISRO में,
कभी हेलीकॉप्टरों को,तो कभी रोकेटों को
बना डाला खिलौना,
पहुँचा पोकरण में,जा झंडा लहराया,
'भारत रत्न' ने नवाज़ा,तो-
'Missile Man' लोगो ने कह डाला,
ना मुश्किलों का भय, ना नाउम्मीदियों का डर,
अरबों की आवाज बन, भारत का ताज बन,
अकेला लड़ गया, अकेला बढ़ गया वो,
कविताएँ लिख गया वो,
लेख लिख गया वो,
जा,जा कर पढ़ ले,
क्या क्या छोड़ गया वो,
शिलांग में आज आ कर,
मन्द मन्द मुस्कुरा कर,
एक सफर पे था वो,
वहीं थम गया वो।।



©shailla'z diary